अब यात्री तीन घंटे के लिए भी बुक करा सकेंगे रिटायरिंग रूम nainital news

अब यात्रियों को इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वे स्टेशन पर तीन घंटे के लिए रिटायरिंग रूम व डॉरमेट्री बुक करा सकेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 11:10 AM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 07:01 PM (IST)
अब यात्री तीन घंटे के लिए भी बुक करा सकेंगे रिटायरिंग रूम nainital news
अब यात्री तीन घंटे के लिए भी बुक करा सकेंगे रिटायरिंग रूम nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : ट्रेन के कुछ घंटे विलंब हो जाने के कारण इसके इंतजार में स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यात्रियों को इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वे स्टेशन पर तीन घंटे के लिए रिटायरिंग रूम व डॉरमेट्री बुक करा सकेंगे। इसके लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन की तरफ से महकमे के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है।

अब तक रिटायरिंग रूम की बुकिंग सात घंटों के लिए ही की जाती थी, जिस कारण एक से तीन घंटे रुकने के लिए यात्रियों को या तो प्लेटफार्म का सहारा लेना पड़ता था या फिर होटल का। दोनों ही शर्तों में यात्री परेशान होते थे। इसे देखते काठगोदाम रेलवे स्टेशन ने प्रस्ताव तैयार किया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से रिटायरिंग रूम की सेवाओं में किए जा रहे बदलाव के लिए काठगोदाम के नाम भी प्रस्ताव भेजा गया हैं। उच्च अधिकारियों की ओर से निर्देश मिल जाने के पश्चात सेवाएं सुचारु कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : सांसद बलूनी ने कहा, नए रेलवे ट्रैक से कुमाऊं-गढ़वाल की दूरी ढाई घंटे हो जाएगी कम

chat bot
आपका साथी