बागेश्वर में 300 मीटर खाई में गिरने से नेपाली मजदूर की मौत, सड़क निर्माण में करता था मजदूरी

पंचपुरी सुरखेत निवासी 33 वर्षीय पदम वाणी उर्फ प्रकाश पुत्र भीम प्रसाद भी शामिल था। बताया जा रहा है कि उसने दिन भर काम किया। बीते मंगलवार की रात को भोजन बनाया और सभी ने खाना खाया। उसके बाद वह शौच के लिए निकला लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:39 PM (IST)
बागेश्वर में 300 मीटर खाई में गिरने से नेपाली मजदूर की मौत, सड़क निर्माण में करता था मजदूरी
घटना के बाद साथी मजदूर शोक में डूब गए हैं।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : तीन सौ मीटर नीचे खाई में गिरने से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद साथी मजदूर शोक में डूब गए हैं।

कपकोट तहसील के कुंवारी क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। बीते तीन दिन पहले नेपाल से यहां कुछ मजदूर आए थे। जिसमें पंचपुरी, सुरखेत निवासी 33 वर्षीय पदम वाणी उर्फ प्रकाश पुत्र भीम प्रसाद भी शामिल था। बताया जा रहा है कि उसने दिन भर काम किया। बीते मंगलवार की रात को भोजन बनाया और सभी ने खाना खाया। उसके बाद वह शौच आदि के लिए कमरे से बाहर निकला। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। साथ के अन्य मजदूरों को चिंता होने लगी। उन्होंने रात में उसकी काफी ढूढखोज की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह उसका शव लगभग तीन सौ मीटर नीचे खाई में दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचना दी। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में ले लिया है। पंचनामे के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा जाएगा।

chat bot
आपका साथी