सादगी के साथ निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

भवाली में रविवार को सादगी के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। वहीं रानीख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:56 PM (IST)
सादगी के साथ निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा
सादगी के साथ निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

संस, भवाली : नगर में रविवार को सादगी के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। वहीं रानीखेत रोड पर मूर्ति के विसर्जन के साथ दुर्गा महोत्सव का समापन कर दिया गया।

नंदा देवी मंदिर में सुबह सात बजे से पुरोहित रवि शंकर जोशी व इंदर कपिल द्वारा दुर्गा पूजन वह कन्या पूजन कराया गया, जिसमें संजय वर्मा-ज्योति वर्मा, मनीष साह, कंचन साह व नीरज अधिकारी, रेनू अधिकारी जजमान रहे। जिन्होंने मंदिर में कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोग लगाया। जिसके बाद मंदिर में सूक्ष्म रूप से प्रसाद वितरण किया गया। वही दोपहर 12 बजे से पिकअप वाहन से मां दुर्गा की शोभायात्रा की निकाला गया। जिसे रामगढ़ रोड, भीमताल रोड, नैनीताल रोड फिर अल्मोड़ा रोड पर कैंची धाम के समीप शिप्रा नदी में विसर्जित किया गया।

chat bot
आपका साथी