पांच हजार से अधिक सैलानी पहुंचे नैनीताल

सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानियों की बड़ी भीड़ रही। रविवार को पांच हजार से अधिक सैलानियों ने नगर के पर्यटन स्थलों की सैर की ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:06 PM (IST)
पांच हजार से अधिक सैलानी पहुंचे नैनीताल
पांच हजार से अधिक सैलानी पहुंचे नैनीताल

जासं, नैनीताल : सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानियों की बड़ी भीड़ रही। रविवार को पांच हजार से अधिक सैलानियों ने नगर के पर्यटन स्थलों की सैर की। पार्किग स्थल पर्यटक वाहनों से पटे रहे। पर्यटकों की आमद बढ़ने से व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए नजर आए।

पर्यटकों के नगर में पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार रात से शुरू हो गया था, जो रविवार सुबह तक जारी रहा। इस बीच उत्तर प्रदेश से आने वाले सैलानियों की संख्या सर्वाधिक रही तो दिल्ली एनसीआर के सैलानी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जिस कारण नगर की रंगत में निखार नजर आया। पर्यटन स्थलों में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। पर्यटकों के अच्छी संख्या में पहुंचने से होटल कारोबारियो को लाभ हुआ, वहीं पर्यटन से जड़े कारोबारियों की आर्थिक स्थिति भी पटरी में आने लगी है। गिफ्ट सेंटरों के साथ गर्म ऊनी कपड़ों की दुकानों में खरीदारी करने वाले सैलानी बड़ी संख्या में दिखे। शाम के समय माल रोड पर चहलकदमी करने वाले सैलानी काफी संख्या में नजर आए। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि अब गुजराती सीजन का इंतजार है। ट्रेन चलने के बाद बंगाली सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है।

chat bot
आपका साथी