सीमांत पिथौरागढ़ में सीमा मार्ग सहित 21 मार्ग बंद, एक मकान क्षतिग्रस्त, स्वजनों को शिफ्ट किया

Uttarakhand Weather Update बारिश से सीमांगत पिथौरागढ़ में सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। अलग अलग क्षेत्रों में बारिश से एक सीमा मार्ग और 20 ग्रामीण मार्ग समेत कुल 21 मार्ग बंद हो गए हैं। डीडीहाट तहसील के नेपाल सीमा से लगे तल्लाबगड़ में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 01:13 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 01:13 PM (IST)
सीमांत पिथौरागढ़ में सीमा मार्ग सहित 21 मार्ग बंद, एक मकान क्षतिग्रस्त, स्वजनों को शिफ्ट किया
सीमांत पिथौरागढ़ में सीमा मार्ग सहित 21 मार्ग बंद, एक मकान क्षतिग्रस्त, स्वजनों को शिफ्ट किया

जागरण संवाददाता : बारिश से सीमांगत पिथौरागढ़ में सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। अलग अलग क्षेत्रों में बारिश से एक सीमा मार्ग और 20 ग्रामीण मार्ग समेत कुल 21 मार्ग बंद हो गए हैं। डीडीहाट तहसील के नेपाल सीमा से लगे तल्लाबगड़ में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। मुनस्यारी के समकोट गांव में एक महिला का मकान ध्वस्त हुआ है। मुनस्यारी के साइधूरा में एक मकान खतरे में की जद में आया है।

पिथौरागढ़ में बारिश तो थम गई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आफत बरकरार है। जौलजीबी- मदकोट- मुनस्यारी मार्ग पर दरकोट के पास मलबा आने से मुनस्यारी का उच्च हिमालयी चीन सीमा से लगे मल्ला जोहार गांव का सम्पर्क कट चुका है। मदकोट से मुनस्यारी जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग से चल रहे हैं। चार दिनों से बंद तवाघाट- लिपुलेख मार्ग शुक्रवार की देर शाम खुला।

मलघाट के पास आया मलबा हटाए जाने के बाद चार दिन से फंसे वाहन और लोग धारचूला पहुंचे। शनिवार को मार्ग पर यातायात सुचारु है। वहीं दारमा और नारायण आश्रम मार्ग में खेत के पास मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं शुक्रवार की सायं से मौसम से राहत मिली है। बारिश का वेग कम हुआ है।

शुक्रवार की रात को धारचूला ,मुनस्यारी , डीडीहाट और बेरीनाग में बारिश हुई। गंगोलीहाट में हल्की बारिश हुई पिथौरागढ़ में मौसम शुष्क रहा। धारचूला में काली नदी चेतावनी लेबल से ऊपर बह रही है परंतु जलस्तर में हल्की कमी आई है। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार जौलजीबी- मदकोट- मुनस्यारी मार्ग में दरकोट के पास मलबा आने से मार्ग शुक्रवार की रात्रि से बंद है। मार्ग बंद होने से मुनस्यारी से उच्च हिमालयी जोहार मिलम का सम्पर्क कट चुका है।

मदकोट और मुनस्यारी के बीच वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो रही है। तल्ला जोहार क्षेत्र में सबसे अधिक ग्रामीण सड़कें बंद है। नाचनी -भैंस्कोट, हुपुली -कोट्यूड़ा, बांसबगड़- धामीगांव, मसूरीकांठा- होकरा, गिनी बैंड-समकोट, बांसबगड़ -गूटी, बांसबगड़ -सेलमाली मार्ग बंद होने से साठ हजार की आबादी प्रभावित है। पीएमजीएसवाइ के ईई किशन सिंह ऐरी ने बताया कि मार्ग खोलने का प्रयास जारी है। मार्ग खोलने के लिए लोडर मशीनें लगी है।

chat bot
आपका साथी