दुष्कर्म के आरोपित विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक और सुबूत मिला, रिसार्ट में ठहरे थे महिला के साथ

महिला से दुष्कर्म व यौन उत्पीडऩ के मामले में फंसे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक और खुलासा हुआ है। वह पीडि़ता को लेकर बिनसर स्थित महिंद्रा क्लब रिसोर्ट में ठहरे थे। आगंतुक रजिस्टर में ब्योरा दर्ज है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 06:28 AM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 06:28 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक और सुबूत मिला, रिसार्ट में ठहरे थे महिला के साथ
दुष्कर्म के आरोपित विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक और सुबूत मिला, रिसार्ट में ठहरे थे महिला के साथ

अल्मोड़ा, जेएनएन : महिला से दुष्कर्म व यौन उत्पीडऩ के मामले में फंसे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक और खुलासा हुआ है। वह पीडि़ता को लेकर बिनसर स्थित महिंद्रा क्लब रिसोर्ट में ठहरे थे। आगंतुक रजिस्टर में ब्योरा दर्ज है। सूत्रों के अनुसार पीडि़ता के बयान के आधार पर अब देहरादून पुलिस की विशेष टीम नेपाल जाकर वहां से भी साक्ष्य एकत्र करेगी।

बीते रोज देहरादून से विशेष जांच दल विधायक महेश नेगी के द्वाराहाट में कालीखोली स्थित आवास की जांच को पहुंची थी। विधायक आवास व एक नजदीकी मकान का नक्शा तैयार करने के बाद टीम ने जिला मुख्यालय में बिनसर क्षेत्र में महिंद्रा क्लब का रुख किया था। वहां भी विधायक महेश नेगी के महिला के साथ ठहने के सुबूत मिले हैं। इस दौरान पीडि़ता और उसके अधिवक्ता भी साथ रहे। अधिवक्ता एसपी सिंह के मुताबिक जांच अधिकारी आशा पंचम के नेतृत्व में टीम ने महिंद्रा क्लब के कमरा नंबर-2208 का नजीरी नक्शा तैयार किया। जांच अधिकारी ने एंट्री रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज खंगाले। इसमें 15 सितंबर 2019 को विधायक महेश व पीडि़ता के रहने का खुलासा हुआ है।

बताया कि क्लब के प्रबंधक ने महेश नेगी व पीडि़ता से संबंधित सभी कागजात जांच अधिकारी को स्पीड पोस्ट के जरिये भेजने की बात कही है। अधिवक्ता एसपी सिंह के अनुसार पीडि़ता के बयानों के आधार पर इससे पूर्व दिल्ली, मसूरी, हल्द्वानी, नैनीताल आदि में ठहरने के साक्ष्य मिल चुके हैं। सोमवार को बिनसर के महिंद्रा क्लब में विधायक व महिला के साथ रहने के साक्ष्य मिलने के बाद अब पुलिस की विशेष टीम नेपाल जाकर वहां से भी साक्ष्य एकत्र करेगी। सूत्रों की मानें तो इसके बाद हिमाचल जाकर वहां भी सुबूत जुटाए जाने हैं।

chat bot
आपका साथी