पुलिस कर्मी के घर से बरामद हुई लापता किशोरी, बच्‍चों से देह व्‍यापार कराने का लगा आरोप

चार दिन से लापता किशोरी को पुलिस ने गणेश गार्डन स्थित पुलिस कर्मी के घर से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस कर्मी की पत्नी समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 10:12 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 10:12 AM (IST)
पुलिस कर्मी के घर से बरामद हुई लापता किशोरी, बच्‍चों से देह व्‍यापार कराने का लगा आरोप
पुलिस कर्मी के घर से बरामद हुई लापता किशोरी, बच्‍चों से देह व्‍यापार कराने का लगा आरोप

रुद्रपुर, जेएनएन : चार दिन से लापता किशोरी को पुलिस ने गणेश गार्डन स्थित पुलिस कर्मी के घर से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस कर्मी की पत्नी समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कर्मी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार महिला की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

पुलिस के मुताबिक संजयनगर खेड़ा निवासी एक किशोरी चार दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने मामले में गणेश गार्डन तीनपानी डाम निवासी पुलिस कर्मी राजेश की पत्नी पिंकी और ट्रांजिट कैंप निवासी दीपा पर उसे उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को गणेश गार्डन में पुलिस कर्मी के घर में पुलिस ने दबिश दी तो वहां से किशोरी को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने पुलिस कर्मी की पत्नी पिंकी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान किशोरी के परिजनों ने पकड़ी गई महिला और उसके साथी महिला पर नाबालिग बच्चों से देह व्यापार करवाने का भी आरोप लगाया। एसओ ट्रांजिट कैंप विद्यादत्त जोशी ने बताया कि लापता किशोरी को एक पुलिस कर्मी के घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने उसकी पत्नी ङ्क्षपकी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी फरार महिला साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी