होंडा सिटी और दस लाख के लिए पत्नी को घर से निकाला, पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

दहेज में होंडा सिटी कार व 10 लाख की नकदी की मांग नहीं पूरी करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। महिला हेल्पलाइन में समाधान नहीं मिलने पर पीड़िता ने कोतवाली में सास ससुर पति व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 10:25 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 10:25 AM (IST)
होंडा सिटी और दस लाख के लिए पत्नी को घर से निकाला, पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
होंडा सिटी और दस लाख के लिए पत्नी को घर से निकाला, पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दहेज में होंडा सिटी कार व 10 लाख की नकदी की मांग नहीं पूरी करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। महिला हेल्पलाइन में समाधान नहीं मिलने पर पीड़िता ने कोतवाली में सास, ससुर, पति व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र हल्द्वानी के हरिपुर निवासी शिवांगी ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने कहा कि गोविन्द पुरम हल्दूचौड़, थाना लालकुआं जिला नैनीताल निवासी प्रज्जवल कुमार रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत के साथ उनका विवाह 17 जनवरी 2019 को हुआ। मायकों वालों ने अपनी सामर्थ्‍य के अनुसार सगाई व विवाह आदि के समारोह में लगभग 20 लाख रुपये खर्च किया था। सगाई में लड़के को हीरे की अंगूठी व अन्य बहुत सारा सामान दिया था। ससुराल वालों की मांग पर नकद 10 लाख रुपये दहेज के तौर पर दिए गए ।

इतना सब कुछ दिए जाने के बावजूद विवाह के कुछ समय बाद ससुराल में उसका पति, सास गौरा देवी, विवाहिता ननद हंसा देवी और ससुर लक्ष्मण सिंह रावत कम दहेज के लिए ताने देने लगे। होंडा सिटी कार व 10 लाख रुपये घर से मंगाने को कहा गया। जिसके लिए वह प्रताडि़त करने लगे। आरोप है कि 11 नबंवर 2020 की रात में विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता मायके पहुंची और स्वजनों को मामले से अवगत कराया। थाना लालकुआं में 12 नवंबर 2020 को मामले की लिखित सूचना दी। ग्रामीणों की मध्यस्थता पर दो दिसंबर 2020 को फिर से ससुराल वालों ने स्टांप पेपर पर राजीनामा करते हुए वापस ससुराल ले गए।

इसके बाद 19 जनवरी 2021 को पति प्रज्जवल कुमार अपने साथ जमालपुर, कानपुर ले गया। जहां सास-ससुर के बहकावे में आकर दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। परेशान होकर विवाहिता सात अप्रैल 2021 को देहरादून निवासी अपने भाई के साथ हल्द्वानी स्थित मायके आई। विवाहिता का आरोप है कि उसके जेवरात व सामान आदि पति, सास व ससुर के कब्जे मे है। महिला सेल में मामले की सुनवाई की गई। जिसमें 12 जुलाई को महिला सेल प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी ने मामले का निस्तारण कर दिया। ऐसे में कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी गई। जिसमें पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ में मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

chat bot
आपका साथी