मौसम की तरह बदल रहे सब्जियों के रेट, जाने क्या है हल्द्वानी की मंडी व बाजार का भाव

बताया कि पहाड़ों पर पाले व कोहरे से हरी सब्जियां खराब होने लगी है। जिससे इनकी आवक कम हो गई है। तराई में बारिश से गाजर मूली की ग्रोथ बढ़ी है। मंडी में इन सब्जियों की खपत बढ़ने से दाम कम हो गए हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 07:47 AM (IST)
मौसम की तरह बदल रहे सब्जियों के रेट, जाने क्या है हल्द्वानी की मंडी व बाजार का भाव
थोक में हरा कद्दू 20 व लौकी 22 रुपये किलो बिक रही है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शीतकालीन सीजन में मौसम की तरह सब्जियों के रेट भी बदलने लगे हैं। थोक में हरा कद्दू 20 व लौकी 22 रुपये किलो बिक रही है। इसी तरह थोक में टमाटर 7 और प्याज 18 रुपये किलो बिकने लगा है। 

आढ़ती प्रमोद कुमार ने बताया कि सब्जियों की आवक हर रोज कम और ज्यादा हो रही है। उन्होंने बताया कि गोभी, मटर और देसी कद्दू उत्तरप्रदेश के रामपुर, पीलीभीत व मुरादाबाद से आ रहा है। उक्त सब्जियों की कीमत पहले 10 दिन के मुकाबले बेहद कम हुई है। थोक में मटर 30 रुपये किलो, फुटकर में 40 रुपये किलो बिक रही है। गोभी थोक में 22 वह फुटकर में 35 रुपये किलो है। मैथी पांच रुपये की एक गड्डी व फुटकर में 10 रुपये की एक गड्डी बिक रही है। कोटाबाग व गौलापार के टमाटर ने लोगों को राहत दे दी है।   

आवक बढ़ते ही इसके दाम कम हो गए है। टमाटर थोक में 07 रुपये किलो बिक रहा है।  आलू थोक में 10 रुपये किलो पर ही रुका है। बताया कि पहाड़ों पर पाले व कोहरे से हरी सब्जियां खराब होने लगी है। जिससे इनकी आवक कम हो गई है। तराई में बारिश से गाजर, मूली की ग्रोथ बढ़ी है। मंडी में इन सब्जियों की खपत बढ़ने से दाम कम हो गए हैं। 

इस प्रकार से बिक रही सब्जियां

सब्जी     थोक  फुटकर

आलू       10   20

प्याज       30   45

टमाटर     07   35

मटर        30   40

फूलगोभी  22   35

बंद गोभी  12   25

शिमला मिर्च40 50

बीन        65   75

खीरा       30   40

भिंडी       70   80

गाजर      10   20

chat bot
आपका साथी