हल्‍द्वानी में भारत विकास परिषद धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व का उत्‍सव nainital news

हल्‍द्वानी में भारत विकास परिषद की काठगोदाम शाखा की ओर से गुरुवार शाम रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में लोहड़ी उत्सव को धूमधाम से मनाया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 07:27 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jan 2020 10:04 AM (IST)
हल्‍द्वानी में भारत विकास परिषद धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व का उत्‍सव nainital news
हल्‍द्वानी में भारत विकास परिषद धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व का उत्‍सव nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : हल्‍द्वानी में भारत विकास परिषद की काठगोदाम शाखा की ओर से गुरुवार शाम रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में लोहड़ी उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ोंकी थाप में लोग जमकर थिरके। इस दौरान लोगों ने कविता आदि के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। क्षेत्रीय सचिव भगवान सहाय अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष डॉ. विनय खुल्लर व सचिव दीपक माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ उत्सव का शुभारंभ किया।

डॉ. खुल्लर ने कहा कि लोहड़ी पर्व वेदों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। गुड़, मूंगफली के सेवन का वैज्ञानिक महत्व है। डिंपल विरमानी ने लोहड़ी के ऐतिहासिक महत्व व दूल्हे भट्टी की कथा का वर्णन किया। भगवान सहाय ने लोहड़ी के महत्व व विभिन्न देशों में मनाए जाने वाले पोंगल, उत्तराखंड में घुघुतिया त्योहार के बारे में बताया। दीपा पांडे ने कविता पाठ किया। इस दौरान सभी ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वक्ताओं ने कहा कि लोहड़ी पर्व मेलमिलाप और सौहार्द्र का पर्व है। ऐसे पर्वो से समाज में एकता को बल मिलता है। साथ ही साथ सभी के बीच सद्भावना की सीख देता है। इस दौरान लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित कर ढोल बाजे व गीतों के साथ लोहड़ी का आनंद लिया गया। मंच का संचालन दीपक माहेश्वरी व महिला संयोजिका रश्मि जैन ने किया। कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अतिथियों का आभार जताया।

इस दौरान ममता खुल्लर, कनिका बमेटा, नीलम शर्मा, गीता शर्मा, रमेश शर्मा, हरीश शर्मा, दीपक बिष्ट, उमेश सैनी, सुनील बमेठा, दीपक बल्यूटिया, बीसी छिमवाल, पूनम सैनी, श्यामली छिमवाल, अलका माहेश्वरी, रितु अग्रवाल, रजत माहेश्वरी, राजू विरमानी, राजू चोपड़ा, वेदपाल, गरिमा पाल, गौरव मदान, संजय जैन, दिलीप गुप्ता, अनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी