Nainital Weather : चटख धूप खिलने से तापमान में सुधार, सात दिन में एक डिग्री बढ़ा नैनीताल का पारा

मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। मौसम साफ रहने और चटख धूप खिलने से तापमान में सुधार हो रहा है। कुमाऊं में ठंड अभी बरकरार है हालांकि तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने से कंपकंपा देने वाली सर्दी से थोड़ी राहत मिली है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:50 AM (IST)
Nainital Weather : चटख धूप खिलने से तापमान में सुधार, सात दिन में एक डिग्री बढ़ा नैनीताल का पारा
Nainital Weather : चटख धूप खिलने से तापमान में सुधार, सात दिन में एक डिग्री बढ़ा नैनीताल का पारा

हल्द्वानी, जेएनएन : मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। मौसम साफ रहने और चटख धूप खिलने से तापमान में सुधार हो रहा है। कुमाऊं में ठंड अभी बरकरार है, हालांकि तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने से कंपकंपा देने वाली सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को 0.9 डिग्री तापमान के साथ चम्पावत जिला सर्वाधिक ठंडा रहा।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि इस समय प्रदेश में मौसम संबंधी किसी भी तरह की एक्टिविटी नहीं है। मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। इस समय हवाओं का रुख उत्तर व उत्तर पूर्वी बना हुआ है। हल्द्वानी में शनिवार को हवा की गति चार किमी प्रति घंटे रही। दिन में मौसम साफ होने और धूप लिखने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है। इससे दिन के समय ठंड से काफी राहत मिल रही है।

वहीं उत्तर पूर्वी हवाएं अपने साथ ठंडक लेकर पहुंच रही है। इस कारण न्यूनतम तापमान मेें अभी भी सामान्य से कमी बनी हुई है। शनिवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। हालांकि मुक्तेश्वर का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। शनिवार का न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। सिंह ने बताया कि अगले एक-दो दिन और मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं।

24 घंटे में ऐसे बदला तापमान

स्टेशन               शुक्रवार           शनिवार

हल्‍द्वानी              5.2                5.8

मुक्‍तेश्‍वर            5.3                6.1

पि‍थौरागढ़           3.7                4.8

अल्‍मोड़ा             1.5                1.7

चम्‍पावत             0.5                0.9

नैनीताल             6.0                 7.0

chat bot
आपका साथी