पति ने बीवी को बेरहमी से पीटा, लोग जुटे तो भाग निकला

नैनीताल के रॉयल होटल के पास की घटना। लोगों के जुटने पर भाग निकला पति।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 08:37 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 08:37 PM (IST)
पति ने बीवी को बेरहमी से पीटा, लोग जुटे तो भाग निकला
पति ने बीवी को बेरहमी से पीटा, लोग जुटे तो भाग निकला

जागरण संवाददाता, नैनीताल : महिला हिंसा की घटनाएं समाज में बढ़ती जा रही हैं। रॉयल होटल कंपाउंड में किराए के कमरे में रह रही महिला को उसके पति ने बुरी तरफ पीट दिया। गंभीर हालत में महिला को बीडी पाडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। घटना गुरुवार रात की है। पिटाई की वजह का पता नहीं चल सकी है।

रॉयल होटल कंपाउंड निवासी धर्मशिला को गुरुवार देर रात उसके पति प्रेम ने किसी बात पर नाराज होकर बुरी तरह पीटने लगा। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो पति घर से चला गया। पड़ोसियों ने महिला को बीडी पाडे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची, मगर महिला के बोलने में असमर्थ होने से पुलिस कोई बयान नहीं ले सकी। कोतवाल विपिन पंत ने बताया कि महिला नेपाली मूल की है। वह यहां रॉयल होटल कंपाउंड में किराये के कमरे में रहती है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला की हालत में सुधार के बाद तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पति ने घरेलू विवाद की वजह से उसकी पिटाई की या कोई अन्य वजह थी। घर से निकला बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज लालकुआं: पाच दिन पूर्व घर से बिना बताये निकले वृद्ध का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली में तहरीर देते हुए बिंदुखत्ता के शातिनगर निवासी लीला चंदोला ने कहा है कि गत 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजन के दिन उसकी पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उसके पति जानकी बल्लभ चंदोला उम्र 65 वर्ष बिना बताए घर से चले गए। इधर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर लापता वृद्ध की खोजबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी