आओ खेलें गिरिराज होली..

जागरण संवाददाता, नैनीताल : नैनी महिला जागृति संस्था के तत्वावधान में नयना देवी मंदिर के सभागार में ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Mar 2018 08:13 PM (IST) Updated:Sun, 04 Mar 2018 08:13 PM (IST)
आओ खेलें गिरिराज होली..
आओ खेलें गिरिराज होली..

जागरण संवाददाता, नैनीताल : नैनी महिला जागृति संस्था के तत्वावधान में नयना देवी मंदिर के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने होली गीतों के साथ ही स्वांग रचाकर खूब रंग जमाया।

समारोह की शुरुआत महिलाओं ने आओ गिरिराज खेलें होली.. से की। इसके बाद कन्हैया होली खेले बनवारा होली खेले..ये दो राजकुंवर खेले होली.., फूलों में बहार ऐगो रंगों त्यौहार एगो होली.., आदि होली गीतों में नृत्य व स्वांग रचाकर खूब रंग जमाया। समारोह में नैनी महिला जागृति संस्था, मेविला माउंट रोज महिला समिति, जागृति समूह, मेलरोज कंपाउंड, पाषाण देवी संस्था, मां नयना समूह व गीता आश्रम की टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा के हाथों महिला होल्यार गीता साह, रजनी चौधरी, कौशल्या रावत, कला बोरा व निर्मला भट्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला ने कहा संस्था पिछले 17 सालों से होली मिलन समारोह का आयोजन करते आ रही है।

इस मौके पर सुमन साह, जानकी बिष्ट, तारा बोरा, ममता जोशी, मुन्नी भट्ट, भगवती सुयाल, चंद्रा पंत, हीरा, जानकी पालीवाल आदि मौजूद थे। संचालन चंचला बिष्ट व मीता उपाध्याय ने किया।

chat bot
आपका साथी