उत्तराखंड वन आरक्षी संघ : चम्पावत के गडिय़ा प्रदेश अध्यक्ष व राजाजी के भूपेंद्र महामंत्री बने

Uttarakhand Forest Guard Association Election उत्तराखंड वन आरक्षी संघ के प्रदेश स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन में चम्पावत वन प्रभाग के हर्षवर्धन गडिय़ा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन में राज्य के कई प्रभागों से पहुंचे करीब चार सौ वन आरक्षी मौजूद रहे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 08:15 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 08:15 AM (IST)
उत्तराखंड वन आरक्षी संघ : चम्पावत के गडिय़ा प्रदेश अध्यक्ष व राजाजी के भूपेंद्र महामंत्री बने
उत्तराखंड वन आरक्षी संघ : चम्पावत के गडिय़ा प्रदेश अध्यक्ष व राजाजी के भूपेंद्र महामंत्री बने

संवाद सहेयागी, रामनगर : उत्तराखंड वन आरक्षी संघ के प्रदेश स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन में चम्पावत वन प्रभाग के हर्षवर्धन गडिय़ा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन में राज्य के कई प्रभागों से पहुंचे करीब चार सौ वन आरक्षी मौजूद रहे।

नगरपालिका ऑडिटोरियम में शुरू हुए अधिवेशन का शुभारंभ कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल, उपनिदेशक कल्याणी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस साही व विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने कहा कि वन आरक्षी विभागीय योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं। आरक्षियों की समस्याओं को विधायक दीवान सिंह बिष्ट के माध्यम से सीएम के समक्ष रख समाधान का प्रयास होगा। कार्बेट के निदेशक राहुल व डीएफओ बीएस साही ने बीट आरक्षियों के कार्य की सराहना की। कहा कि आरक्षी वन विभाग की रीढ़ हैं।

इसके बाद सर्वसम्मति से हर्षवर्धन गडिय़ा अध्यक्ष, राकेश साह प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजाजी टाइगर रिजर्व के भूपेंद्र बिष्ट प्रांतीय महामंत्री, सुमित गुसाई प्रांतीय कोषाध्यक्ष व मलकीत सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष चुने गए। नये पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर आरक्षी हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान वीरेंद्र पांडे, भुवन सती, अख्तर हुसैन, बृजमोहन रावत, भूपेंद्र बिष्ट, इंद्रमोहन कोठारी, मलकीत सिंह, विनोद जोशी कैलाश छिम्वाल, संतोष बिष्ट, विनोद बिष्ट, तारादत्त डोर्बी, कैलाश पांडे, आशुतोष सती, विमल चौधरी, जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी