जंगल में पकड़ा गया बंदूकधारी

पुलिस ने डॉली के जंगल में असलहों के साथ घूम रहे एक बदमाश को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र निरवैर सिंह थाना नानकमत्ता बताया।

By Edited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 02:12 AM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 05:06 PM (IST)
जंगल में पकड़ा गया बंदूकधारी
जंगल में पकड़ा गया बंदूकधारी
संवाद सहयोगी, लालकुआं : पिछले दिनों जौलासाल के जंगल में हथियारों के साथ घूम रहे संदिग्धों के खिलाफ चोरगलिया थाने में हुए मुकदमे के बाद पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने डॉली के जंगल में असलहों के साथ घूम रहे एक बदमाश को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र निरवैर सिंह थाना नानकमत्ता बताया। उसके पास से एक नाली बंदूक 12 बोर व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। जिसका पुलिस ने चालान कर दिया है। बुधवार को कोतवाली पुलिस को डॉली रेंज के जंगल में कुछ बंदूकधारियों के होने की जानकारी मिली। जिसके बाद हरकत में आये पुलिस प्रशासन ने डॉली के जंगल की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में काबिंग शुरू की, जिसमें पुलिस को एक आरोपित को बंदूक समेत पकड़ने में सफलता हासिल की। कोतवाल रवि कुमार सैनी के अनुसार पिछले दिनों चोरगलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौलासाल के जंगल में कुछ लोगों द्वारा अपराधिक गतिविधियां संचालित करने की सूचना आ रही थी। जिनपर जंगल में अवैध असलहा बनाने या शिकार करने का संदेह जताया जा रहा था। इस मामले में चोरगलिया थाना में अज्ञात लोगो के विरुद्ध अभियोग भी पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि वह लोग जंगल में जंगली जानवरों की गतिविधियों के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरे में चार व्यक्ति कैद हो गए थे। इसी के तहत उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डॉली रेंज के जंगल में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
chat bot
आपका साथी