लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर तराई के किसानों में रोष, जगह-जगह हो रहे विरोध-प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर तराई के किसानों में भारी रोष है। देर शाम तक घटना के बारे में पता चलने के बाद ऊधमसिंहनगर जिले में किसान लामबंद होने लगे और सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:26 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:26 PM (IST)
लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर तराई के किसानों में रोष, जगह-जगह हो रहे विरोध-प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर तराई के किसानों में रोष, जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर तराई के किसानों में भारी रोष है। देर शाम तक घटना के बारे में पता चलने के बाद ऊधमसिंहनगर जिले में किसान लामबंद होने लगे और सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। रुद्रपुर में किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका तो भगत सिंह चौक दोराहा बाजपुर यूपी सीमा पर किसानों ने जाम लगा दिया गया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर करने लगे। किच्‍छा में किसानों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता डीडी चौक पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बड़ी संख्या में प्रदर्शन करियों के पहुंचने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। गदरपुर में भी घटना के विरोध में किसानों ने जाम लगाया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लगी कतारें लग गई हैं।

रुद्रपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का फूंका पुतला

लखीमपुर की घटना के विरोध में रुद्रपुर में किसान व व्यापारी संगठनों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंककर विरोध जताया। रविवार शाम किसान व्यापारी संगठन से काफी संख्या में लोग बाटा चौक पर इकठ्ठा हुए। प्रांतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा व किसान व्यापारियों ने उत्‍तर पद्रेश सरकार, केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका। कहा कि किसानों के साथ इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इनके समर्थन में कांग्रेस नेता सीपी शर्मा ने भी आए। इस मौके पर अमरिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरमुख सिंह, सुरमुख सिंह विर्क, बलविंदर सिंह, राम सिंह, नवजोत मक्कड़, गुरमीत सिंह, अमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी