पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश में करेगी वापसी

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने से संबंधित सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 05:39 PM (IST)
पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश में करेगी वापसी
पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश में करेगी वापसी

नैनीताल, जेएनएन : कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने से संबंधित सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की नहीं है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भाजपा ने असली मुद्दे से ध्यान हटा कर भावनात्मक मुद्दों के सहारे जनता के वोट हथिया लिए मगर अब जनता पछतावा कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अप्रत्याशित रूप से वापसी करेगी। साथ ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में कांग्रेस कभी भाजपा व कभी अन्य दलों से पाला बदल सांसद विधायक बन रहे नेताओं के जकड़ तोड़ेगी और प्रतिभाशाली व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चुनाव में मौका देगी। कांग्रेस महासचिव को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने के मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी से बचते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व सही रणनीति बनाएगा।

नैनीताल में बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा राज में विकास ठप है। नैनीताल जैसे हिल स्टेशन के लिए हवाई कनेक्टिविटी नहीं होने से पर्यटन चौपट हो रहा पर सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में यूपी सरकार रोजी, रोटी, सुरक्षा व बेहतर भविष्य के संवेदनशील मुद्दों से ध्यान हटाने व नाकामी छिपाने को केंद्रीय मुद्दों को उठाती है। कहा कि जनता अब समझ चुकी है।

chat bot
आपका साथी