पूर्व पार्षद ने ढाबा संचालक को पीटा, खाना खाने के बाद पैसा भी नहीं देता, केस दर्ज

तिकोनिया निवासी राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू पुच्ची उनकी दुकान से खाना मंगाता है मगर उसका पेमेंट नहीं करता है। आरोप है कि पेमेंट मांगने पर राजू उल्टा उन्हीं से रुपये मांगने लगता है। पुलिस ने पूर्व पार्षद समेत चार अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज किया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:10 AM (IST)
पूर्व पार्षद ने ढाबा संचालक को पीटा, खाना खाने के बाद पैसा भी नहीं देता, केस दर्ज
कोतवाल ने दो टूक कहा कि आरोपित कोई भी हो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पूर्व पार्षद राजू पुच्ची पर हथियारबंद साथियों के साथ ढाबे में घुसकर संचालक को पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने पूर्व पार्षद समेत चार अज्ञात आरोपितों पर बलवा, मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। 

सावित्री सदन निवासी पीडि़त राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह तिकोनिया पर छोले-भटूरे की दुकान चलाते हैं। कुछ समय से तिकोनिया निवासी राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू पुच्ची उनकी दुकान से खाना मंगाता है, मगर उसका पेमेंट नहीं करता है। आरोप है कि पेमेंट मांगने पर राजू उल्टा उन्हीं से रुपये मांगने लगता है। 13 अक्टूबर को नौ बजे राजू ने खाना नहीं भेजने पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी। 14 अक्टूबर को उसने शिकायत थाने में की तो राजू पुच्ची रात नौ बजे अपने 10 हथियारबंद साथियों के साथ जान से मारने की नीयत से ढाबे में घुस गया और गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

वीडियो और हुआ आडियो वायरल 

ढाबे में घुसकर संचालक से मारपीट करने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। वहीं फोन पर गालीगलौज का आडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। आडियो में पूर्व पार्षद ढाबा संचालक को गालियां दे रहा है। 

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पहुंचे पैरवी करने 

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी अपने समर्थकों के संग पूर्व पार्षद की पैरवी करने के लिए कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कोतवाल ने दो टूक कहा कि आरोपित कोई भी हो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी