1971 युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ जुटे पर शहीद स्मारक पर जुटे जाबांज

1971 युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को आर्मी कैंट पहुँची विजय मशाल पर सैन्य अफसरों के अलावा प्रशासनिक अफसरों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 01:06 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 01:06 PM (IST)
1971 युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ जुटे पर शहीद स्मारक पर जुटे जाबांज
1971 युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ जुटे पर शहीद स्मारक पर जुटे जाबांज

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : 1971 युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को आर्मी कैंट पहुँची विजय मशाल पर सैन्य अफसरों के अलावा प्रशासनिक अफसरों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान 1971 के भारत-पाक युद्ध में पराक्रम दिखाने वाले पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।

16 दिसंबर को पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित वार मेमोरियल पार्क से विजय मशाल को रवाना किया था। मंगलवार को बरेली सैन्य छावनी से मशाल हल्द्वानी आर्मी कैंट हल्द्वानी पहुँची। जहां स्वागत कार्यक्रम के बाद इसे क्वाटर गार्ड में रखा गया। पूर्व कार्यक्रम तहत बुधवार सुबह शहीद स्मारक पर मशाल को लाया गया।

कमिश्नर आरएस ह्यांकी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम विवेक राय समेत अन्य लोगों ने मशाल पर पुष्प चक्र अर्पित कर युद्ध में अपने प्राणों का बलिदान देने वालों को याद किया। वहीं, सलामी के बाद विजय मशाल को खुली जिप्सी में रख काठगोदाम तक ले जाया गया। कल से मशाल 1971 के युद्ध में प्रतिभाग करने वाले सैनिक व अफसरों के घर पहुँचेगी। चार जनवरी तक रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। उसके बाद विजय मशाल को पिथौरागढ़ रवाना किया जाएगा।

इन्होंने दी सलामी : वीर चक्र विजेता कर्नल एमएस चौहान, कर्नल बीडी कांडपाल, कर्नल हिम्मत सिंह रावत, कर्नल मनोज साह, कर्नल एचएस महर, कर्नल वीपी साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी