2022 में सीडीएस विपिन रावत की याद में दस हजार पौधे लगाएंगे पर्यावरणप्रेमी जगदीश कुनियाल

जगदीश कुनियाल की उम्र 58 वर्ष हो चुकी है। जगदीश कुनियाल ने इस साल सीडीएस विपिन रावत की स्मृति में दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य बनाया है। जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2022 के पहले दिन से कर दी है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 03 Jan 2022 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jan 2022 10:33 PM (IST)
2022 में सीडीएस विपिन रावत की याद में दस हजार पौधे लगाएंगे पर्यावरणप्रेमी जगदीश कुनियाल
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जगदीश की तारीफ कर चुके हैं।

चंद्रशेखर बड़सीला, गरुड़। पर्यावरणप्रेमी जगदीश कुनियाल की मेहनत आखिरकार रंग लाई। उनके पौधारोपण का ही परिणाम है कि उनके गांव के पास का गधेरा आज पानी से लबालब है। इस साल 2022 में उन्होंने देश के पहले सीडीएस विपिन रावत की स्मृति में दस हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है। अब तक वे चालीस हजार पेड़ लगा चुके हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जगदीश की तारीफ कर चुके हैं।

सिरकोट गांव निवासी जगदीश कुनियाल 18 वर्ष की आयु से लगातार पौधारोपण रहे हैं। अभी जगदीश कुनियाल की उम्र 58 वर्ष हो चुकी है। जगदीश कुनियाल ने इस साल सीडीएस विपिन रावत की स्मृति में दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य बनाया है। जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2022 के पहले दिन से कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व में अपने मन की बात कार्यक्रम में जगदीश कुनियाल की सराहना कर चुके हैं। जगदीश कुनियाल का कहना है कि वे अपनी जमीन में जर्नल विपिन रावत के नाम पर जंगल विकसित करेंगे। इससे पूर्व भी वे अपनी बंजर भूमि में विभिन्न प्रजाति के पौधों का जंगल विकसित कर चुके हैं।यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि उन्होंने अपना जीवन पूर्णरूप से पर्यावरण के लिए समर्पित कर दिया है।

जगदीश कुनियाल ने बताया कि आज पर्यावरण असंतुलित हो गया है। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। पौधे लगाने से ही यह समस्या दूर होगी। यहीं विचार मन में आया और पौधे लगाने का अभियान शुरू कर दिया। लोग भी अधिक से अधिक पौधारोपण करें।

chat bot
आपका साथी