क्वैराली के पास केमू की बस पलटी, सात महिलाओं समेत आठ यात्री घायल nainital news

हल्द्वानी भीमताल मार्ग पर क्वैराली के समीप केमू बस सड़क सड़क पर पलट गई। इस हादसे में सात महिलाओं समेत कुल आठ यात्री घायल हो गए।

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 05:19 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 02:31 PM (IST)
क्वैराली के पास केमू की बस पलटी, सात महिलाओं समेत आठ यात्री घायल nainital news
क्वैराली के पास केमू की बस पलटी, सात महिलाओं समेत आठ यात्री घायल nainital news

भीमताल, (नैनीताल) जेएनएन : हल्द्वानी भीमताल मार्ग पर क्वैराली के समीप केमू बस सड़क सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। घायल महिलाएं मूल रूप से अलीगढ़ और कासगंज की निवासी हैं। इनमें अधिकतर अमिया गांव में मजदूरी करती थी। बस में कुल 26 यात्री सवार थे। हादसा शुक्रवार अपराह्न साढ़े तीन बजे हुआ। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही केमू बस संख्या यूके 01 पीए 0095 का क्वैराली के समीप कमानी पट्टा टूट गया। जिससे बस असंतुलित हो गयी। ड्राइवर के ब्रेक लगाने पर बस सड़क पर पलट गयी। अगर बस खाई की ओर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे भीमताल निवासी जीतू बिष्ट व नितेश बिष्ट समेत अन्य लोंगों ने स्थानीय पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश जोशी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 आपात सेवा वाहन से सीएचसी भीमताल लाया गया। घायलों में कमला देवी पत्‍‌नी राधेलाल, सेठानी पत्‍‌नी स्व. ठाकुर लाल, ओमवती पत्‍‌नी हाकिम सिंह निवासी कासगंज, पिंकी पत्‍‌नी जगदीश सिंह, विमला देवी पत्‍‌नी शिशुपाल, मुन्नी देवी पत्‍‌नी महाराज सिंह निवासी बूढेपूरा थाना दादो अलीगढ़ और जानकी देवी पत्‍‌नी दिनेश जोशी निवासी सोमेश्वर, अल्मोड़ा तथा पंकज जोशी पुत्र दिनेश जोशी निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा शामिल हैं। जानकी देवी को छोड़कर बांकी महिलाएं अमिया में मजदूरी करती हैं।

बस में सवार अन्य यात्री दूसरे वाहनों से हल्द्वानी की ओर रवाना हो गए। सीएचसी में चिकित्सक डा. शिवपाल, डा. अमित मेहरा, डा. शाहिद व स्वास्थ्य कर्मी गिरीश कांडपाल व वरुण ने घायलों का उपचार किया। कमला देवी और जानकी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक मौके पर यातायात अवरुद्ध रहा। सड़क पर पलटी बस को किनारे लगाकर यातायात सुचारू किया गया। बस को ताकुला, अल्मोड़ा निवासी रतन सिंह चला रहा था।

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को मारी टक्कर, तीन गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

chat bot
आपका साथी