Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से पड़ रही सूखी ठंड, नवंबर में बारिश के आसार कम

Kumaon Weather News Update अक्टूबर में पश्चिमी विक्षोभ व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के दोहरे सिस्टम ने उत्तराखंड में आपदा ला दी थी। अब मौसम रूठ जैसा गया है। पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 08:15 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 08:15 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से पड़ रही सूखी ठंड, नवंबर में बारिश के आसार कम
Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से पड़ रही सूखी ठंड, नवंबर में बारिश के आसार कम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : अक्टूबर में पश्चिमी विक्षोभ व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के दोहरे सिस्टम ने उत्तराखंड में आपदा ला दी थी। अब मौसम रूठ जैसा गया है। पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। कुमाऊं में नवंबर में बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले दो सप्ताह बारिश के आसार भी नहीं हैं। ऐसे में पूरा नवंबर शुष्क बीत सकता है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि पोस्ट मानसून बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ का आना जरूरी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ही कुमाऊंं में अक्टूबर से दिसबंर के बीच बारिश देखने को मिलती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थलों का न्यूनतम तापमान

स्थल           13 नवंबर      14 नवंबर

नैनीताल       8.3 डिग्री      7.8 डिग्री

अल्मोड़ा        7.1 डिग्री      8.8 डिग्री

लोहाघाट       5.1 डिग्री      4.5 डिग्री

चम्पावत       5.4 डिग्री      4.4 डिग्री

पिथौरागढ़     10.0 डिग्री    9.2 डिग्री

गंगोलीहाट     8.6 डिग्री       8.3 डिग्री

बागेश्वर        11.3 डिग्री     12.1 डिग्री

हल्द्वानी       17.1 डिग्री    17.1 डिग्री

पंतनगर         13.1 डिग्री   12.9 डिग्री

उत्तरी हवाओं की वजह से हवा में ठंडक

हवा की दिशा उत्तर व उत्तर पूर्वी बनी हुई है। इसकी वजह से तापमान स्थित बना हुआ है। पिछले दो दिनों के तापमान में विशेष कोई अंतर नहीं आया है। चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट आई है। रविवार को पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पर्यटन नगरी नैनीताल के तापमान में भी फिर से कमी आई है। ऐसे में कम होने तापमान के साथ सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी