यह कैसा प्‍यार, शादी से पहले ही तकरार, चले थाने....

पहले आंखे मिलीं, फिर प्‍यार हो गया। बात शादी तक पहुंची। आनाकानी के बाद दोनों के परिवार रजामंद हो गए। सगाई भी हो गई। इसके बाद से प्रेमी लगातार शादी से टालमटोल करता रहा तो प्रेमिका थाने जा पहुंची।

By sunil negiEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 11:40 AM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 09:31 PM (IST)
यह कैसा प्‍यार, शादी से पहले ही तकरार, चले थाने....

हल्द्वानी (नैनीताल)। पहले आंखे मिलीं, फिर प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंची। आनाकानी के बाद दोनों के परिवार रजामंद हो गए। सगाई भी हो गई। इसके बाद से प्रेमी लगातार शादी से टालमटोल करता रहा तो प्रेमिका थाने जा पहुंची। तीन दिन के अंदर शादी के बात पर दोनों राजी हुए तो शादी वाले दिन प्रेमी ने जहर खा लिया। आइये जानते हैं पूरी कहानी।
एक युवती को सगाई के बाद शादी में हो रही देरी रास नहीं आई तो वह थाने पहुंच गई। आरोप लगाया कि यहीं रहने वाले युवक से सगाई हुए पांच माह से अधिक हो गए हैं और अब निकाह से आनाकानी करते हुए दहेज की मांग की जा रही है।

युवती की बात सुनने के बाद पुलिस ने लड़के के अलावा दोनों परिवारों को बुला लिया। आरोप-प्रत्यारोप लगने लगे तो थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पता चला कि दोनों परिवार आस-पास ही रहते हैं।परिवारों की सहमति से ही दोनों की सगाई कराई गई। इस बीच मंगेतर शादी जल्द कराने की बात अपने प्रेमी से बार-बार कहने लगी।

इस पर लड़के के पिता ने तीन बेटियों में से पहले बड़ी बेटी की शादी करा लेने की बात कह दी। यह फैसला मंगेतर को रास न आया तो वह थाने पहुंच गई। इस पर थाने में ही लड़के के पिता ने वर्तमान हालात को देखते शादी के लिए तो हामी भर दी, लेकिन दो शर्ते भी रख दी। उन्होंने कहा कि दहेज के आरोप अभी से लगने लगे हैं। इसलिए अब लड़की को वह केवल शादी के एक जोड़े में घर लाएंगे।

साथ ही निकाह के बाद दोनों पति-पत्‌नी घर से अलग किराये का कमरा लेकर रहेंगे। युवती के पिता ने शर्त रखी कि तीन दिन के भीतर निकाह किया जाएगा। मंगलवार को निकाह की तैयारी के दौरान युवक ने जहर खा लिया। घटना के बाद मामला फिर थाने पहुंचा।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने युवक पक्ष के लोगों को खुदकुशी की कोशिश करने पर मुकदमा दर्ज करने व युवती पक्ष के तहरीर देने पर अलग से मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इस पर युवक पक्ष वाले मिन्नतें कर जल्द निकाह का आश्वासन देने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि युवती पक्ष से तहरीर मिली तो युवक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें:-तीन महीने में उतरा प्यार का भूत, एेसा क्या हुआ, जानने के लिए पढ़ें

chat bot
आपका साथी