हल्द्वानी के अधिकतम-न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री का फर्क

हल्द्वानी शहर में पिछले दो दिनों से मौसम बिगड़ रहा है। गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दिनभर जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 06:17 AM (IST)
हल्द्वानी के अधिकतम-न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री का फर्क
हल्द्वानी के अधिकतम-न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री का फर्क

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शहर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज खराब रहने लगा है। गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को दिनभर जारी रही। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में महज ढाई डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो शनिवार को हल्की व रविवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि आने वाले दिनों में शीतलहर के चलते रातें और अधिक सर्द हो जाएंगी।

हल्द्वानी समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को पूरे दिन दिनभर आसमान काले बादलों से ढका रहा और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। इसके चलते अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण आम जनजीवन समेत यातायात भी खासा प्रभावित रहा। बारिश का ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पंतनगर कृषि मौसम विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में शीतलहर ठंड का प्रकोप बढ़ाएगी, जिसके कारण रातें और अधिक सर्द हो जाएंगी। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में शनिवार व रविवार को भी हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। कोल्ड डे कंडीशन नहीं

लगातार गिर रहे तापमान से लोग कोल्ड डे कंडीशन की आशंका जता रहे हैं, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने लगता है और हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास होने लगता है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने कोल्ड डे कंडीशन की संभावना से इन्कार किया है। कहना है कि बीच-बीच में हवा चलने पर दिन में ठंड थोड़ी कम होने लगेगी। कोल्ड डे कंडीशन में दिन में भी ठंड महसूस होने लगती है।

chat bot
आपका साथी