कासगंज से भागे प्रेमी युगल 55 किमी तक पैदल चले, फिर पुलिस ने पकड़ा nainital news

उत्‍तर प्रदेश के जिला कासगंज से फरार प्रेमी युगल को रुद्रपुर पुलिस की मदद से रोडवेज स्टेशन से बरामद कर लिया है। उप्र पुलिस दोनों को लेकर रवाना हो गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 05:59 PM (IST)
कासगंज से भागे प्रेमी युगल 55 किमी तक पैदल चले, फिर पुलिस ने पकड़ा nainital news
कासगंज से भागे प्रेमी युगल 55 किमी तक पैदल चले, फिर पुलिस ने पकड़ा nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : उत्‍तर प्रदेश के जिला कासगंज से फरार प्रेमी युगल को रुद्रपुर पुलिस की मदद से रोडवेज स्टेशन से बरामद कर लिया है। उप्र पुलिस दोनों को लेकर रवाना हो गई है। पूछताछ में युवक और युवती ने बताया कि वे घर से बरेली तक करीब 55 किलोमीटर पैदल भी चले। पूछताछ में पता चला कि दोनों दीपावली के दिन ए‍क साथ घर से भगे थे।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात कोतवाली पुलिस रोडवेज स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी बीच स्टेशन परिसर में युवक और युवती पुलिस को देख भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मी उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे उप्र, जिला कासगंज के थाना सोंरो के रहने वाले हैं। दीपावली के दिन वे घर से भाग आए थे। घर से भागने के दौरान वे बरेली तक 55 किलोमीटर पैदल भी चले। बाद में पुलिस ने कासगंज थाना पुलिस से संपर्क किया। सूचना पर उप्र पुलिस के एसआइ जगन्नाथ, कांस्टेबल अजय चौधरी और महिला कांस्टेबल कल्पना बुधवार को रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि युवक और युवती घर से भाग गए थे, मामले में केस भी दर्ज है। बाद में रुद्रपुर पुलिस ने युवक और युवती को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

chat bot
आपका साथी