सावधानी बरतें, नैनीताल में कोरोना संक्रमितों की संख्या जांच कम होने के कारण घटी

Nainital Corona News Updateस्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 596 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें 188 लोग संक्रमित मिले हैं। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 01:08 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 01:08 PM (IST)
सावधानी बरतें, नैनीताल में कोरोना संक्रमितों की संख्या जांच कम होने के कारण घटी
Nainital Corona Update: एहतियात बरतें, नैनीताल में कोरोना संक्रमितों की संख्या जांच कम होने के कारण घटी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कोरोना की अचानक सैंपलिंग व जांच कम हुई हैं। रविवार को 188 लोग संक्रमित आए हैं। जबकि अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या बढऩे लगी है। डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित 10 गर्भवती महिलाएं भर्ती हैं। वहीं, संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 596 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें 188 लोग संक्रमित मिले हैं। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जनरल बीसी जोशी अस्थायी कोविड अस्पताल में 17 मरीज और एसटीएच में 14 मरीज भर्ती हैं। इसमें करीब 10 गर्भवती भी शामिल हैं। वहीं कोविड अस्पताल में भर्ती 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग मधुमेह व हृदय रोग से ग्रस्त थे।

कोरोना नियंत्रण के लिए बढऩे लगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन

नगर प्रशासन ने शहर के 10 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के अनुसार सिविल लाइन, कालाढूंगी रोड बैंक आफ इंडिया वाली गली, भोटिया पड़ाव पंत निवास, विवेकानंद अस्पताल के निकट व्हाइटवास कालोनी, मुखानी चौराहा स्थित निधि भाष्कर मेडिकल के ऊपर, जेके पुरम समेत कई क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

जिले में 2568 एक्टिव केस

जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 2568 लोग कोरोना संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमित 2404 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 2404 लोगों को किट उपलब्ध करा दी गई है।

आरटीओ कार्यालय में 15 कर्मचारी संक्रमित

संभागीय परिवहन कार्यालय में भी लगातार कर्मचारी संक्रमित आ रहे हैं। रविवार को 15 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। एआरटीओ प्रशासन विमल पांडे के अनुसार बीते शुक्रवार को कर्मचारियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए थे। अब लाइसेंस, परमिट, टैक्स आदि काम कराने आने वाले सिर्फ एक व्यक्ति को ही परिसर में दाखिल होने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी