गैर भाजपाई दलों से गठजोड़ कर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: आनंद शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब गैर भाजपाई दलों से गठजोड़ कर चुनाव मैदान में उतरेगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jun 2018 04:57 PM (IST)
गैर भाजपाई दलों से गठजोड़ कर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: आनंद शर्मा
गैर भाजपाई दलों से गठजोड़ कर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: आनंद शर्मा

रामनगर, नैनीताल [जेएनएन] कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को प्रभावित करने के लिए वादों की सुनामी लेकर आए थे, मगर इन चार सालों में मोदी सरकार फेल रही है, कोई बेहतर कार्य नहीं हो पाए। कांग्रेस अब गैर भाजपाई दलों से गठजोड़ कर चुनाव मैदान में उतरेगी।शुक्रवार को आनंद शर्मा पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक के लिए रामनगर पहुंचे थे। पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव गैर भाजपाई दलों के साथ गठबंधन कर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने अच्छे दिन का जुमला उछालकर अपने लिए देश में माहौल बनाया था, लेकिन हुआ कुछ नहीं। प्रधानमंत्री ने अपने वादे में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, अर्थ व्यवस्था सुधारने, सौ स्मार्ट सिटी बनाने व गरीबों के खाते में पैसा लाने की बात कही थी, लेकिन ये पूरे नहीं हो पाए। भाजपा अब चुनाव हार रही है। चार साल बाद इसका प्रभाव अब लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: सरकार के काम पर लगाई जनता ने मुहर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

यह भी पढ़ें: उपचुनाव के नतीजों को लेकर जश्न मनाने पर अनिल बलूनी ने कांग्रेस पर बोला हमला

chat bot
आपका साथी