बारी-बारी से प्रदेश को लूट रही कांग्रेस-भाजपा

आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ ही चुनाव को लेकर विचार विमर्श शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 07:45 PM (IST)
बारी-बारी से प्रदेश को लूट रही कांग्रेस-भाजपा
बारी-बारी से प्रदेश को लूट रही कांग्रेस-भाजपा

जागरण संवाददाता, नैनीताल : आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ ही चुनाव को लेकर विचार विमर्श शुरू कर दिया है।

गुरुवार को मालरोड स्थित होटल में पार्टी की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश प्रवक्ता शिशुपाल रावत ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्षो से भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से प्रदेश को लूट रही हैं। विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस सरकार के घोटालों पर चुप्पी साधे हुए है, जिससे जनता भी त्रस्त है। आप इस बार जनाधार लाकर दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में विकास कार्य करेगी। कार्यक्रम के दौरान कोविड काल में घर-घर जाकर आक्सीमीटर अभियान चलाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस बीच शिराज अहमद, अतीक हुसैन और मोहित को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। बैठक में प्रदीप दुम्का, संदीप भटनागर, मुकेश कुमार, शाकिर अली, देवेंद्र लाल, श्रीकांत घिल्डियाल, महेश आर्य, नईम अहमद, खुर्शीद हुसैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी