Nainital News : रामगढ़ में बिल्डर ने अवैध तरीके से काट डाले सात हरे पेड़, आरोप यूपी के सपा के पूर्व मंत्री पर

illegal construction in Nainital वन विभागकी टीम को मौके पर चीड़ के सात पेड़ काटे हुए मिले। पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में लेकर विभाग की ओर से संबंधित व्यकित के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2022 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2022 07:37 PM (IST)
Nainital News : रामगढ़ में बिल्डर ने अवैध तरीके से काट डाले सात हरे पेड़, आरोप यूपी के सपा के पूर्व मंत्री पर
illegal construction in Nainital : टीम ने मौके पर चीड़ के सात काटे गए पेड़ बरामद किए।

संवाद सहयोगी, भवाली : Illegal construction in Nainital : पहाड़ों पर बिल्डरों की बुरी नजर गड़ चुकी है। अवैध तरीकों से पेड़ों को काटकर यहां रातों रात मकान खड़े कर दिए जा रहे हैं। पूर्व में ऐसे कई मामले पकड़ में अा चुके हैं। अब ताजा मामला रामगढ़ का सामने आया है।

चीड़ के सात पेड़ काटे गए

भवाली से कुछ दूरी पर पहाड़ों की गोद पर बसे रामगढ़ में निजी भूमि पर एक बिल्डर ने चीड़ के सात पेड़ काट डाले। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी है। सूचना पर पहुंची विभाग की टीम को मौके पर चीड़ के सात पेड़ काटे हुए मिले। पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में लेकर विभाग की ओर से संबंधित व्यकित के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।

वन कर्मियों ने बरामद की लकड़ी

रामगढ़ के उमागढ़ ग्रामसभा में बिल्डर द्वारा अवैध रूप से चीड़ के सात पेड़ काटने की वन विभाग को भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों को जब पेड़ काटने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित क़िया। सूचना पर रेंजर विजय मेलकानी ने विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मौके पर चीड़ के सात काटे गए पेड़ बरामद किए।

यूपी के सपा के पूर्व मंत्री का बताया कॉटेज

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नवाब हुसैन ने बताया कि रामगढ़ में उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री का काॅटेज बन रहा है। निर्माण कार्य के दौरान अवैध रूप से चीड़ के कई पेड़ काट दिए गए। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। जिस पर डिप्टी रेंजर दीप जोशी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान रेखा जोशी के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटे हुए पेड़ों को कब्जे में ले लिया।

बिल्डर के खिलाफ चालानी कार्रवाई

प्रधान रेखा जोशी ने वन विभाग से बिल्डर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर रेंजर विजय मेलकानी ने बताया सूचना पर टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जहां टीम को सात पेड़ कटे हुए मिले। पेड़ों को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी