खटीमा विधायक बाेले, भारतीय मुद्रा पर रोक से कमजोर होंगे व्यापारिक संबंध

विधायक पुष्कर सिंह धामी ने पड़ोसी देश नेपाल में भारतीय मुद्रा पर पाबंदी लगाए जाने के मुद्दे पर वहां के जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 09:46 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 06:57 PM (IST)
खटीमा विधायक बाेले, भारतीय मुद्रा पर रोक से कमजोर होंगे व्यापारिक संबंध
खटीमा विधायक बाेले, भारतीय मुद्रा पर रोक से कमजोर होंगे व्यापारिक संबंध

ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : विधायक पुष्कर सिंह धामी ने पड़ोसी देश नेपाल में भारतीय मुद्रा पर पाबंदी लगाए जाने के मुद्दे पर वहां के जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन किया। इस दौरान बनबसा बैराज में वाहन आवाजाही समयावधि बढ़ाने, मैत्री बस सेवा को बेहतर करने व सूखा बंदरगाह विचार-विमर्श किया गया।

लोनिवि के अतिथि गृह में विधायक धामी ने रविवार को नेपाल के सांसद डॉ. दीपक प्रकाश भट्ट व कंचनपुर के नगर प्रमुख सुरेंद्र सिंह बिष्टï के साथ वार्ता की। इस दौरान धामी ने नेपाल के सीमावर्ती बाजारों में भारतीय करेंसी के 2000, 500 व 200 रुपए के नोट न लिए जाने पर पैदा होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। उनका कहना था कि भारत-नेपाल के बीच सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंध हैं। दोनों देशों के बीच नागरिकों की सामान्य आवाजाही रहती है और नागरिक एक-दूसरे देश के बाजारों मे जाकर खरीदारी करते रहे हैं। भारतीय करेंसी पर रोक लगाए जाने से व्यापारिक संबंध कमजोर होंगे। इस दौरान नेपाल के शिष्टïमंडल ने बनबसा बैराज पर वाहनों की आवाजाही के लिए गेट खोलने की समयावधि बढ़ाने का अनुरोध किया। इसके अलावा भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा को और बेहतर बनाने और सूखा बंदरगाह संचालन किए जाने के मामलों पर भी चर्चा की गई। नेपाल के जनप्रतिनिधियों ने करेंसी के मुद्दे को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : राफेल मामले पर देश को गुमहराह कर रही कांग्रेस, मांगे माफी : बलराज पासी

chat bot
आपका साथी