भारतरत्न पंत से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र सेवा में जुटें: संजीव

भारतरत्‍‌न जीबी पंत की जयंती पर मल्लीताल पंत पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 08:44 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 06:54 AM (IST)
भारतरत्न पंत से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र सेवा में जुटें: संजीव
भारतरत्न पंत से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र सेवा में जुटें: संजीव

जागरण संवाददाता, नैनीताल : भारतरत्‍‌न जीबी पंत की जयंती पर मंगलवार को मल्लीताल पंत पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य, विशिष्ट अतिथि कमिश्नर राजीव रौतेला, डीएम सविन बंसल ने पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किए, फिर अभिलेखागार की ओर से पंत के अविस्मरणीय क्षणों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इस मौके पर विधायक संजीव आर्य ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर जमींदारी उन्मूलन कानून व देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने व समाज को एक सूत्र में पिरोने में भारतरत्न जीबी पंत की अहम भूमिका रही। उनके कार्यो व जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज सेवा में जुटना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों व कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति खुर्पाताल के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पंत जयंती समिति के प्रदेश संयोजक ललित मोहन भट्ट, पूरन मेहरा, गोपाल रावत, सुरेंद्र सिंह, डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. एनएस जंतवाल आदि थे।

मेधावी व समाजसेवी सम्मानित

पंत जयंती पर आयोजन समिति ने पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, आर्य समाज के केदार सिंह रावत व हेमा रावत, समाजसेवी शंकर दत्त जोशी, व्यवसायी जीत सिंह आनंद, मनोज कुमार व विश्वकेतु वैद्य को सम्मानित किया, जबकि मेधावी छात्रों अजय कुमार, कार्तिक कनवाल, गरिमा नेगी, चेतन कोटलिया, दिनेश मेहरा, चेतना बिष्ट, तनुजा अधिकारी, ममता कनवाल, मनीषा कनवाल, योगेश बिष्ट, जमुना बिष्ट को पुरस्कृत किया गया।

पंत की जयंती पर हुई प्रतियोगिताएं, दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

भवाली : भारतरत्‍‌न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए। मुख्य चौराहे में आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहन चंद्र भंडारी और पूर्व विधायक सरिता आर्य ने पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जीबी पंत इंटर कॉलेज, डीवीटो स्कूल, शिशु मंदिर व जीजीआइसी में कई प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान खजान भट्ट, खष्टी बिष्ट, मोहन बिष्ट, पंकज अद्वेति, संजय जोशी, नंद किशोर पाडे, दयाल आर्य, घनश्याम बिष्ट, मोहम्मद जावेद समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं रामगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। यहां देवेंद्र सिंह ढेला, देवेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल जैन, ललित चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी आदि थे। वहीं मुक्तेश्वर के लेटीबुंगा में भी पंत जयंती धूमधाम से मनाई गई। सृष्टि संस्था सीआरएन के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गोपाल सिंह बिष्ट, नागेंद्र अग्रवाल, राजेन्द्र कौशिक, गणेश सिंह नयाल, संजय नयाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी