दो अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव करेंगे आंदोलनकारी

चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड उत्तराखंड के केंद्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 06:58 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 06:58 PM (IST)
दो अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव करेंगे आंदोलनकारी
दो अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव करेंगे आंदोलनकारी

संवाद सहयोगी, भीमताल : चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड उत्तराखंड के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे को गिरफ्तार करने पर आंदोलनकारियों ने रोष जताया है और दो अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है।

बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय प्रवक्ता बीडी पलडि़या ने बताया कि संसदीय कार्यमंत्री वित्त प्रकश पंत ने 30 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित महापंचायत में आश्वासन दिया था कि आंदोलनकारियों की 14 सूत्रीय मांगों पर सितंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इसके विपरीत सरकार विधानसभा सत्र में आंदोलनकारियों की मांगों पर मूकदर्शक बनी रही। बैठक में तीस सिंतबर तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लेने पर दो अक्टूबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास को घेरने की सहमति बनी। बैठक में बीडी पलड़िया, पुष्कर महरा, योगेश तिवारी, हेम पाठक, चंदन बिष्ट, नंदन महरा, लाल सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे। नशा विरोधी अभियान में सहयोग करेगी पुलिस बिंदुखत्ता : इंदिरा नगर में महिला जन चेतना सामाजिक समिति ने बुधवार को नशा विरोधी अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया। इसमें कोतवाल एनएन पंत ने मातृशक्ति द्वारा चलाए जा रहे अभियान को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

उपनिरीक्षक माया बिष्ट ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता लाकर ही नशा नामक बीमारी का खात्मा किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने महिला सुरक्षा, बाल उत्पीड़न रोकने के संदर्भ में कई जानकारी दी। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष राधा दानू, काग्रेस प्रदेश सचिव सीमा पाठक, आशु जोशी, बिमला जोशी, अनीता गोस्वामी, गोपाल जोशी, राजू, फूला देवी, माया भाकुनी, पुष्पा आर्या, कमला कुलेगी, जानकी कुनियाल, लीला दानू आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी