अल्मोड़ा के स्याल्दे में घर में घुसकर किशोरी के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

आरोप है कि गांव का ही एक 17 वर्षीय नाबालिग उसे अकेला देख घर में घुस आया। नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। स्वजनों की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उसे बाल संरक्षण गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Apr 2022 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Apr 2022 06:10 PM (IST)
अल्मोड़ा के स्याल्दे में घर में घुसकर किशोरी के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म
आरोपित के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 506 व पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: स्याल्दे तहसील में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक नाबालिग ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। स्वजनों की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपित नाबालिग को पकड़ लिया। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बाल संरक्षण गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया।

स्याल्दे तहसील के एक गांव में बीते 12 अप्रैल को 16 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही एक 17 वर्षीय नाबालिग उसे अकेला देख घर में घुस आया। नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह वहां से भाग निकला। किशोरी ने स्वजनों की आपबीती सुनाई। राजस्व उप निरीक्षकों की पुलिसिंग कार्य से हड़ताल के चलते स्वजन तहसील पहुंचे। स्वजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत की। राजस्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 506 व पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपित राजस्व पुलिस ने धर दबोचा है। नाबालिग होने के कारण कार्रवाई करने के बाद उसे बाल संरक्षण गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया।

नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि बीते 12 अप्रैल की घटना है। पीड़िता और आरोपित एक ही गांव के हैं। आरोपित को पकड़ लिया है। उसे बाल संरक्षण गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी