जल संस्थान की लापरवाही से लोग परेशान

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 09:51 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 09:51 AM (IST)
जल संस्थान की लापरवाही से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : जल संस्थान की लापरवाही व अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को झेलना पड़ रहा है। सीएमटी कालोनी में तीन सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्रवासी विभागीय अधिकारियों को इसकी शिकायत कई बार कर चुके। तब भी समाधान को कोई तत्परता नहीं दिखाई जा रही।

सीएमटी कालोनी में आइटीआइ नलकूप से पानी की आपूर्ति होती है। कई मोहल्लों में पुरानी लाइन से पानी मिलता था, लेकिन तीन सप्ताह से लोगों को पानी की बूंद तक नसीब नहीं हो पा रही है। इससे लोग आक्रोशित हैं। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके। तब भी समाधान को कोई पहल नहीं हो रही। निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। जेई का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पडे़गा। जल संस्थान के एसडीओ जीडी पंत ने बताया कि पुरानी पाइप लाइन में दिक्कत हो रही है। इस पर काम चल रहा है। जेई को लगाया गया है। जल्द ठीक करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी