मंत्री-विधायकों को भाजपा हाईकमान का दो टूक संदेश

किशोर जोशी, नैनीताल प्रदेश में 57 सीट जीतने के बाद जनता तथा पार्टी में खुद के सियासी प्रभाव का बखा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST)
मंत्री-विधायकों को भाजपा हाईकमान का दो टूक संदेश
मंत्री-विधायकों को भाजपा हाईकमान का दो टूक संदेश

किशोर जोशी, नैनीताल

प्रदेश में 57 सीट जीतने के बाद जनता तथा पार्टी में खुद के सियासी प्रभाव का बखान कर रहे मंत्री-विधायकों को भाजपा हाईकमान ने दो टूक संदेश दिया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यूं तो राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश ने बूथ स्तर पर राष्ट्रवाद की अलख जगाने का रोडमैप समझाया और कहा कि पार्टी को मिली अभूतपूर्व विजय कार्यकर्ताओं की मेहनत, विचारधारा के फैलाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करिश्माई छवि व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सटीक चुनाव प्रबंधन की वजह से मिली है। इसलिए कोई भी मंत्री-विधायक अपने प्रभाव से जीत मिलने की गलतफहमी न पाले।

राष्ट्रीय सह महामंत्री ने प्रदेश कार्यसमिति में खुले मंच से मंत्री-विधायकों को संदेश दे दिया कि वे खुद में कुछ नहीं बल्कि संगठन व कार्यकर्ताओं के दम पर ही हैं। इसलिए वे वाणी में संयम रखें और पुराने कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करें। इधर, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि कांग्रेस छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए और अब मंत्री विधायक बने नेता सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। ये सभी नेता पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप काम कर रहे हैं और किसी भी तरह से संगठन से अलग नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं के बारे में वरिष्ठ नेताओं से वाणी में संयम रखने की अपील भी की। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की विचारधारा को फैलाने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के तीखे भाषण के कार्यकर्ता अलग-अलग सियासी मायने निकाल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी