कर्मचारियों का बिना वेतन दिए बंद की फैक्ट्री

संवाद सहयोगी, रामनगर: सीएफएल बल्ब बनाने वाली एक फैक्ट्री बंद हो गई है। फैक्ट्री पर कर्मचारियों का दो

By Edited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 06:19 PM (IST)
कर्मचारियों का बिना वेतन दिए बंद की फैक्ट्री

संवाद सहयोगी, रामनगर: सीएफएल बल्ब बनाने वाली एक फैक्ट्री बंद हो गई है। फैक्ट्री पर कर्मचारियों का दो महीने का लाखों रुपया देय है। उनके सामने रोजी-रोटी का भी संकट गहरा गया है। कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान राहुल डंगवाल के साथ ब्लॉक प्रमुख से मिलकर सहयोग की गुहार लगाई है।

ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों का कहना है कि पांच साल पूर्व ग्राम सक्खनपुर में टी-सैक ग्लोबल नाम से बल्ब बनाने की एक फैक्ट्री खुली थी। इसमें करीब 50 लोग कार्यरत हैं। बीते मई व जून का वेतन कर्मचारियों को दिए बिना ही फैक्ट्री नौ जुलाई को बंद कर दी गई। आरोप है कि जब कर्मचारियों ने अपने दो माह का वेतन मांगा तो फैक्ट्री संचालक उन्हें धमकाने लगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख नेगी ने एसडीएम पारितोष वर्मा से कर्मचारियों का वेतन नहीें मिलने की शिकायत की। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें फैक्ट्री संचालक द्वारा बिना बताए हटा दिया गया। तय हुआ कि इस संबंध में फैक्ट्री संचालकों से वार्ता की जाएगी। यदि वेतन नहीं मिला तो फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भूपेश सिंह, निशांत चौधरी, पंकज कुमार, विक्रम नेगी, अमित, देवेंद्र, अनुपाल रावत, गौतम, राजू, गौतम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी