पार्षद पर फायर या फर्जीवाड़ा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : रात एक पार्षद पर जानलेवा हमला किया गया। पार्षद पर गोली चलाने वाला क्षेत

By Edited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 08:28 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 08:28 PM (IST)
पार्षद पर फायर या फर्जीवाड़ा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : रात एक पार्षद पर जानलेवा हमला किया गया। पार्षद पर गोली चलाने वाला क्षेत्र का ही एक सटोरिया था। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिसिया तफतीश में अभी तक जो बात सामने आई है उससे लग रहा है कि यह साजिश खुद पार्षद ने ही रची है।

वार्ड एक के पार्षद सुमित कुमार ने बनभूलपुरा में तहरीर देते हुए कहा है कि गांधीनगर में फैले चरस, शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ एसपी से शिकायत की थी। जिसमें एक युवक को पुलिस ने बंद भी किया था। आरोप है कि उक्त युवक ने रविवार रात फोन कर बुलाया और फिर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। अगले दिन उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। खैर, अब पुलिसिया पड़ताल की बात करें तो पुलिस के हाथ कुछ मैसेज लगे है। जिसमें सुमित और आरोपी की बातचीत है। जिसे बनभूलपुरा पुलिस ने सीओ सिटी राजेंद्र सिंह हयांकी को दिखाया है। इस मैसेज से ऐसा लग रहा है जैसे पार्षद ने खुद पर हमले की साजिश रची। खैर, पुलिस का भी ऐसा ही मानना है।

पुलिस की मानें तो पूरी कहानी के पीछे बीस हजार रुपये की बात सामने आ रही है।

chat bot
आपका साथी