पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा, धुनाई

लक्सर: दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहे एक युवक को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 11:10 PM (IST)
पति को दूसरी महिला  के साथ रंगे हाथ पकड़ा, धुनाई
पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा, धुनाई

लक्सर: दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहे एक युवक को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला ने प्रेमिका की धुनाई कर दी तथा पति को भी जमकर खरीखोटी सुनाई। बाद में आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया।

नगर के सोसायटी मार्ग पर एक युवक पत्नी के साथ रहता है। बताया गया कि युवक का पड़ोस की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला व युवक दोनों शादीशुदा होने के बावजूद भी अक्सर मिलते-जुलते रहते थे। बुधवार को युवक की पत्नी को दवाई लेने के लिए रूड़की जाना था। युवक की पत्नी ट्रेन से रूड़की जाने के लिए घर से निकल गयी। इसी बीच मौका पाकर युवक ने प्रेमिका को घर पर ही बुला लिया तथा उसके साथ रंगरलियां मनाने लगा। उधर, युवक की पत्नी जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब तक ट्रेन वहां से निकल चुकी थी। इस पर महिला घर लौट आई। पति के साथ दूसरी महिला को रंगरेलियां मनाते देख वह पति पर बिगड़ पड़ी। महिला की पिटाई करने लगी। बीच बचाव करने का प्रयास कर रहे पति को भी महिला ने थप्पड़ जड़ दिए। (संसू)

chat bot
आपका साथी