निर्धारित रूट पर ही सब्जी बेचेंगे मंडी से निकलने वाले वाहन

जागरण संवाददाता रुड़की लोगों की परेशानी कम करने के लिए प्रशासन की ओर से शहर में ड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 03:27 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 03:27 PM (IST)
निर्धारित रूट पर ही सब्जी बेचेंगे मंडी से निकलने वाले वाहन
निर्धारित रूट पर ही सब्जी बेचेंगे मंडी से निकलने वाले वाहन

जागरण संवाददाता, रुड़की: लोगों की परेशानी कम करने के लिए प्रशासन की ओर से शहर में डोर-टू-डोर सब्जी बेचने की व्यवस्था की गई है। कुछ वाहन चालक निर्धारित रूट का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे कॉलोनियों में अनावश्यक विवाद हो रहे हैं। इस पर पुलिस ने सभी चालकों को निर्धारित कॉलोनियों में ही सब्जी बेचने की अनुमति दी है।

रुड़की सब्जी मंडी की ओर से 15 लोडर से शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सब्जी की आपूर्ति शुरू की गई है। एक-एक लोडर को आठ से दस कॉलोनियों में सब्जी बेचने को कहा है। संबंधित वाहन पर रूट और संबंधित वस्तुओं के दाम के अलावा चालक, सब्जी विक्रेता और सहायक का नाम भी लिखा जा रहा है। लेकिन, कुछ सब्जी विक्रेता निर्धारित रूट का पालन नहीं कर रहे हैं। दो दिन पहले साउथ सिविल लाइंस में इस बात को लेकर हंगामा हुआ। वहीं ढंडेरा, नगला इमरती रूट का लोडर सैनिक कॉलोनी में सब्जी बेचते पाया गया। जिस पर कॉलोनी के लोगों ने भी नाराजगी जताई। यहां पर नोकझोंक भी हुई। इसके बाद लोडर संचालक यहां से चला गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि संबंधित क्षेत्र में ही लोडर सब्जियों की बिक्री करेंगे। अनुमति वाले क्षेत्र में ही सब्जी बेची जाएगी। उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी