कलियर के महमूदपुर गांव में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

कलियर के महमूदपुर गांव में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में संघर्ष। इसमें दो लोग घायल हो गए। कलियर के निकटवर्ती महमूदपुर गांव में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 10:14 AM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 10:14 AM (IST)
कलियर के महमूदपुर गांव में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
कलियर के महमूदपुर गांव में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में संघर्ष। इसमें दो लोग घायल हो गए।

सवांद सूत्र कलियर। कलियर के निकटवर्ती महमूदपुर गांव में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडे ओर धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों तरफ से लोग घायल हो गए। संघर्ष को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, दोनों पक्ष में तनाव की स्थिति है। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी महबूब शुक्रवार की शाम खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी बीच दूसरे पक्ष के कुछ ग्रामीण वहां पर आये। ये सभी खेत की मेढ़ का विरोध करने लगे। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से धारदार हथियार और लाठी डंडों चले, जिसमें एक पक्ष की तरफ से महबूब और दूसरे पक्ष के मानू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। 

वहीं, इस मामले में घायल महबूब के भतीजे गुलफाम ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष पहले से ही उनसे रंजिश रखता है। इसके चलते ही उन पर हमला किया गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है। वहीं, इस बाबत एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें-सरकड़ी गांव संघर्ष के मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया पांच पर केस

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी