शुचितापूर्ण राजनीति व संस्कारवान कार्यकत्र्ता भाजपा की पहचान: कौशिक

भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शुचितापूर्ण राजनीति व संस्कारवान कार्यकत्र्ता ही भाजपा की पहचान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:05 PM (IST)
शुचितापूर्ण राजनीति व संस्कारवान कार्यकत्र्ता भाजपा की पहचान: कौशिक
शुचितापूर्ण राजनीति व संस्कारवान कार्यकत्र्ता भाजपा की पहचान: कौशिक

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शुचितापूर्ण राजनीति व संस्कारवान कार्यकत्र्ता ही भाजपा की पहचान हैं। भारतीय राजनीति में जनसंघ से शुरू हुआ सफर भाजपा के नेतृत्व में केंद्र में पूर्ण बहुमत वाली सरकार की स्थापना करोड़ों कार्यकत्र्ताओं के बलिदान, परिश्रम व निष्ठा का ही प्रतिफल है।

कहा कि केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी को बहुमत साबित करने के लिए मात्र एक वोट की आवश्यकता थी। लेकिन, उन्होंने अपनी सरकार को खरीद-फरोख्त से बचाने के स्थान पर गंवाना मंजूर किया। भारतीय राजनीति में यह आदर्श उदाहरण रहा है। ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि छह वर्ष के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत की दशा और दिशा दोनों बदल दी है। राज्य की त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है।

संघ के विभाग प्रचारक शरद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है। संघ के प्रति व्याप्त गलत धाराणाओं का निदान व समापन संघ को करीब से जानकर ही किया जा सकता है। संगठन में संस्कार, शुचिता, राष्ट्रभक्ति व समरसता आधार स्तंभ हैं। जीवन में अनुशासन व समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। सत्र का समापन प्रदेश भाजपा के महामंत्री राजू भंडारी की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, विनित जौली, अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा, अनिल वशिष्ठ, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी