फोटो 10,,,,शिवसेना ने भाजपा-कांग्रेस को कोसा

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शिवसेना कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने शहर में बढ़ती जनस

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 06:12 PM (IST)
फोटो 10,,,,शिवसेना ने भाजपा-कांग्रेस को कोसा

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शिवसेना कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने शहर में बढ़ती जनसमस्याओं पर कांग्रेस और भाजपा दोनों को कोसा। बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस भी निकाला और दोनों पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम को आठ सूत्री मांगों को ज्ञापन भी सौंपा।

शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि पार्टी राज्य की हर फैक्ट्री में 70 प्रतिशत उत्तराखंड के लोगों को रोजगार देने, सिडकुल में ठेकेदारी प्रथा बंद करने, निजी शिक्षण संस्थानों की मनमर्जी पर नकेल कसने, जरूरतमंदों को मुआवजा देने, शहर में अवैध रूप से बेची जा रही शराब पर प्रतिबंध लगाने आदि की मांग काफी समय से कर रही है। इस पर आंदोलन की चेतावनी दी।

जिला प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने शहर में बिगड़ती व्यवस्थाओं के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों को जिम्मेदार बताया। बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और भाजपा के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस निकाला। यहां उन्होंने डीएम डी सेंथिल पांडियन को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। जुलूस में रूपचंद, सतपाल सिंह, सीताराम प्रजापति, रविदत्त वक्शी, छविराम सैनी, वेदप्रकाश आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी