Roorkee News: कलियर में दंपती ने पहले अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया, इसके बाद खुद खाया जहर

Roorkee News कलियर में दंपती ने पहले अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद खुद भी जहर खाया लिया। गंभीर हालत में दो बच्चों व दंपती को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 10:16 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 10:16 PM (IST)
Roorkee News: कलियर में दंपती ने पहले अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया, इसके बाद खुद खाया जहर
दंपती ने पहले अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और इसके बाद खुद भी जहर का खा लिया।

संवाद सूत्र कलियर (रुड़की): कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा चौकी के अंतर्गत सोहलपुर गांव में आपसी विवाद के चलते दंपती ने पहले अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और इसके बाद खुद भी जहर का खा लिया।

हालत गंभीर होने पर उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चारों को एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कई दिन से कहासुनी चल रही थी। पूरे परिवार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बुधवार शाम के समय कलियर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोहलपुर गांव में एक परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर हैं और भीड़ लगी हुई है।

इस पर कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। यहां पर अभिषेक उसकी पत्नी मीनाक्षी और तीन वर्ष का बेटा जोएल और छह माह की बेटी किट्टू ने जहर खाया हुआ है और चीख-पुकार मची हुई है।

आनन-फानन में पुलिस सभी को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि अभिषेक और उसकी पत्नी मीनाक्षी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

दोनों में काफी कहासुनी हुई इसके बाद दोनों ने गुस्से में आकर पहले तो अपने बेटे और बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद खुद भी जहर खा लिया। पूरे परिवार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभिषेक ने करीब चार साल पहले ही मीनाक्षी से प्रेम विवाह किया था। बुधवार शाम को घटना से पहले दोनों बाजार भी गए थे। जिस समय उन्होंने जहर खाया उस समय उनके माता-पिता भी घर से बाहर गए हुए थे। मौके से फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी