कार्यशाला में बताई रोबोटिक्स में भविष्य की संभावनाएं

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:14 AM (IST)
कार्यशाला में बताई रोबोटिक्स 
में भविष्य की संभावनाएं
कार्यशाला में बताई रोबोटिक्स में भविष्य की संभावनाएं

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। ऑनलाइन कार्यशाला में 170 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर भारत में रोबोटिक्स का महत्व बताया। कार्यशाला के निदेशक प्रो. पंकज मदान ने गुरुकुल की शिक्षा पद्धति के बारे में बताया कि रोबोटिक्स तकनीक से हम महिलाओं को किस प्रकार आत्मरक्षा के उपयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपांशु गुप्ता मैनेजिग व नरेश कंटूर ने भविष्य में रोबोटिक्स की अपार संभावनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के समन्वयक गजेंद्र सिंह रावत ने रोबोटिक्स को उपयोग में हमारी जीवन पद्धति में क्या सुधार हो सकता है, इस विषय में जानकारी दी। अंकुर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में डा. मयंक अग्रवाल, संजीव लांबा, डा. शोभित श्रीवास्तव, योगेश कुमार, बृजेश कुमार, आशीष धमान्दा आदि ने कार्यशाला में योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी