.शहर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता रुड़की श्रीराम नवमी के मौके पर शहर में शनिवार को धूमधाम के साथ भगवान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 08:00 PM (IST)
.शहर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा
.शहर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, रुड़की: श्रीराम नवमी के मौके पर शहर में शनिवार को धूमधाम के साथ भगवान राम दरबार की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शहर के गंगनहर किनारा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर शोभायात्रा की शुरूआत मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष सरीन ने किया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रामगोपाल पाराशर ने कहा कि हर वर्ष मंदिर समिति की ओर से राम नवमी के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शनिवार को शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान राम का दरबार, शिव तांडव नृत्य, अष्टभुजी दुर्गा, मां काली आदि की झांकियों को शामिल किया गया। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा मंदिर से होते हुये नगर निगम पुल, सिविल लाइंस होकर वापस मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रमोद जौहर, राकेश खन्ना, प्रदीप पुरुथी, आचार्य राकेश कुमार शुक्ल, पंडित वेद प्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा में शामिल झांकियों और श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर निगम पुल के पास ही लंबा जाम लग गया। वहीं नए पुल पर भी जाम लग गया। सिविल लाइंस में शोभायात्रा के आने के बाद यहां पर भी जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में लगे जाम का असर दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर भी देखने को मिला।

उधर झबरेड़ा कस्बे के राम मंदिर में राम नवमी की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गई। इसके उपरांत मंदिर परिसर से शोभा यात्रा नगर के पुराना बाजार, मेन बाजार, मेन रोड, शिव चौक, छावनी मोहल्ला से होते हुए मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। बैंड बाजे पर राम धुन सुनकर श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर होकर नृत्य करते आएं। शोभा यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी कुलवीर सिंह ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रजनीश सिघल ने कहा कि सभी श्रीरामचंद्र के पद चिह्नों पर चलना चाहिए। शोभायात्रा में चौधरी मानवेंद्र सिंह, अनुज सैनी, शुभम गोयल, मुकेश कश्यप, रोशन वाल्मीकि, राजपाल कश्यप, अनुज शर्मा, सत्येंद्र मित्तल, पवन लाला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी