किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने के लिए बनाया ये प्लान

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 08:33 PM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने के लिए बनाया ये प्लान
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने के लिए बनाया ये प्लान

ज्वालापुर [जेएनएन]: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बरात लेकर आए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, ये युवक दुष्कर्म का आरोपित है और उसे पुलिस के चंगुल में फंसाने के लिए लड़की पक्ष के लोगों ने फुल प्रूफ प्लान तैयार किया था।

मंगलौर के टांडा भनेड़ा गांव निवासी एक युवक ज्वालापुर से नाबालिग किशोरी को पिछले हफ्ते लेकर फरार हो गया था। दो दिन बाद किशोरी को परिजनों और रिश्तेदारों ने ढूंढ निकाला। जिसके बाद आरोपित युवक के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। 

आरोपित युवक को सजा दिलाने के लिए किशोरी के परिजनों ने फुल प्रूफ प्लान बनाया। जिसके तहत शादी की बात चलाई गई। शुक्रवार की रात आरोपित सादिक पुत्र जुल्फिकार निवासी टांडा भनेड़ा मंगलौर बारात लेकर ज्वालापुर पहुंच गया। निकाह से एन पहले किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने स्टेज से ही दूल्हे को धर दबोच लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित  के खिलाफ पोक्सो दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज है उसे जेल भेजा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: युवती ने पुलिस कर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

यह भी पढ़ें: दूर के रिश्तेदार वृद्ध ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: किशोरी से पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर झांसा देकर किया दुष्कर्म 

chat bot
आपका साथी