महापौर को काम करने नहीं दिया जा रहा

जागरण संवाददाता हरिद्वार घास मंडी वाल्मीकि बस्ती में पार्षद दीपिका बहादुर के संयोजन में बैठ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 07:46 PM (IST)
महापौर को काम करने 
नहीं दिया जा रहा
महापौर को काम करने नहीं दिया जा रहा

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: घास मंडी वाल्मीकि बस्ती में पार्षद दीपिका बहादुर के संयोजन में बैठक हुई। पार्षद दीपिका बहादुर ने कहा भाजपा के पार्षद और नेता महापौर को काम नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, लेकिन भाजपा के लोग महापौर के पति के सफाई कार्य को नौटंकी बताकर दोहरी मानसिकता दिखा रहे हैं।

पार्षद दीपिका बहादुर ने कहा नगर निगम के अधिकारी महापौर अनीता शर्मा के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। इससे जन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। भाजपा के लोग महापौर के पति अशोक शर्मा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि शहरी विकास मंत्री के इशारे पर उनके कुछ कार्यकर्ता जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कहा यदि यह सब बंद नहीं हुआ तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर भाजपा के खिलाफ आंदोलन चलाएगी। किसान कांग्रेस के महासचिव अंकित चौहान ने कहा महापौर का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पार्षद जफर अब्बासी, इसरार अहमद, नीलोफर, तहसीन, सुहेल अख्तर आदि मौजूद रहे। महापौर को सहयोग करें निगम अधिकारी

हरिद्वार: कांग्रेस के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी अंबरीष कुमार ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी महापौर के प्रति असहयोगात्मक रवैया अपना रहे हैं जो अशोभनीय है। कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहद लचर है। इससे जनाक्रोश पनप रहा है। कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर अधिकारी संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं। मेयर प्रतिनिधि को नाले में उतरना पड़ रहा है।जो बेहद दुखद है। अधिकारी संसाधनों का रोना रो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी