अब अगर जलाया कूड़ा तो भरनी पड़ेगी हर्जाने की इतनी रकम

कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ रुड़की नगर निगम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब अगर यहां कूड़ा जलाया तो पांच हजार रुपए का हर्जाना भरना पड़ेगा।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 27 Nov 2017 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 27 Nov 2017 09:01 PM (IST)
अब अगर जलाया कूड़ा तो भरनी पड़ेगी हर्जाने की इतनी रकम
अब अगर जलाया कूड़ा तो भरनी पड़ेगी हर्जाने की इतनी रकम

रुड़की, [जेएनएन]: कूड़ा एकत्रित कर उसे जलाने वाले लोगों के खिलाफ निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। अब कोई व्यक्ति कूड़ा जलाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा। कूड़ा जलाने वाला व्यक्ति नगर निगम का कोई कर्मचारी होगा तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। 

नगर निगम को क्षेत्र में कई स्थानों पर कूड़ा जलाने की शिकायतें मिल रही थी। निगम ने इसे गंभीर मामला मानते हुए इस पर सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने सफाई नायक और कर्मचारियों की बैठक लेकर कहा कि एकत्रित कूड़ा हर हाल में उठाएं। कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ पांच हजार रुपये तक की जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 

इसके अलावा यदि कोई सफाई नायक या फिर सफाई कर्मचारी कूड़े में आग लगाता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि कूड़ा जलाने से उससे कई जहरीली गैसें निकलती है जो वायु प्रदूषण का कारण बन सकती है। इस बात देखते हुए कूड़ा जलाए जाने पर निगम की ओर सख्ती बरती जा रही है। 

 यह भी पढ़ें: गंगोत्री से लेकर गोमुख तक एकत्र किया पांच क्विंटल कूड़ा

यह भी पढ़ें: गोमुख क्षेत्र से एकत्र किया पांच क्विंटल कूड़ा

chat bot
आपका साथी