महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर बेटे-पत्नी संग मिल कराया गर्भपात

मंगलौर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर आरोपित ने तीन बार उसका गर्भपात भी कराया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 08:49 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jul 2018 05:15 PM (IST)
महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर बेटे-पत्नी संग मिल कराया गर्भपात
महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर बेटे-पत्नी संग मिल कराया गर्भपात

मंगलौर, [जेएनएन]: कलियर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गाधारोणा गांव के एक व्यक्ति पर घनिष्ठ संबंधों का लाभ उठाते हुए दुष्कर्म करने और जबरदस्ती गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपित का बेटा भी उसे जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा है। पुलिस अब आरोपित की तलाश में जुट गई है।

कलियर निवासी एक महिला ने मंगलौर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ रहती है। आठ साल पहले उसके पिता के पास गाधारोणा गांव निवासी अब्बास का आना-जाना शुरू हो गया था। इसके साथ ही अब्बास के उसके परिवार से घनिष्ठ संबंध हो गए। अब्बास उसको बहन कहकर बुलाने लगा। संबंधों के चलते कई साल पहले अब्बास उसको लंढौरा लेकर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोपित ने इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई तो आरोपित की पत्नी और उसके बेटे दानिश ने उसे नशीला पदार्थ देकर तीन बार गर्भपात कराया। इसके बाद अब्बास उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। उसने चेतावनी दी कि उसने निकाह के कागजात तैयार करा लिए है, यदि उसने पुलिस को शिकायत की तो वह उनको सोशल मीडिया पर डाल देगा।

इसके बाद आरोपित ने उससे तीन लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गाधारोणा निवासी अब्बास और उसके बेटे दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: चंपावत में दुष्कर्म मामले में सौतेला नाना गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: फिर रिश्ते हुए शर्मासार, मामा ने गर्भवती के साथ की दुष्कर्म की कोशिश

यह भी पढ़ें: युवक ने बीच सड़क महिला से की छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट 

chat bot
आपका साथी