आज से खुलेगा सिविल अस्पताल का लेबर रूम और ओपीडी

सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली गर्भवती के लिए राहत भरी खबर है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:03 PM (IST)
आज से खुलेगा सिविल अस्पताल का लेबर रूम और ओपीडी
आज से खुलेगा सिविल अस्पताल का लेबर रूम और ओपीडी

संवाद सहयोगी, रुड़की: सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली गर्भवती के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार से अस्पताल की महिला ओपीडी और लेबर रूम खुल जाएगा। दो महिला चिकित्सक और तीन स्टाफ नर्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद ओपीडी और लेबर रूम खोलने का फैसला लिया गया है।

बीते पांच दिनों में सिविल अस्पताल रुड़की में चार गर्भवती की डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद चारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि चारों नवजात स्वस्थ हैं। इसके बाद मंगलवार से अस्पताल प्रशासन ने लेबर रूम और महिला ओपीडी बंद कर दी थी। साथ ही दो महिला चिकित्सक और तीन स्टाफ नर्स के सैंपल लेकर कोविड जांच के लिए भेजे गए थे। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि पांचों स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके चलते शुक्रवार से लेबर रूम और महिला ओपीडी खोली जा रही है। लेबर रूम और महिला ओपीडी को हर दो घंटे में सैनिटाइज किया जाता रहेगा।

chat bot
आपका साथी